शाहजहांपुर, मार्च 4 -- होली पर निकलने वाला लाट साहब जुलूस परंपराओं का निर्वहन करते हुए ही निकाला जाए और किसी तरह की नयी परंपरा डालने की कोशिश न की जाए। उक्त दिशा निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने थाना सदर बाजार में बैठक कर दिए। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार आपसी सौहार्द व मिल जुलकर मनाएं। किसी तरह से शहर का माहौल न बिगड़े, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। सीओ सिटी पंकज पंत ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जिस कार्मिक की जहां पर ड्यूटी लगाई गई हैं, वह वहां पर ससमय उपस्थित होकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे, लापरवाही न बरते। शांतिपूर्ण व सकुशल लाट साहब जुलूस संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने जुलूस रुट का निरीक्षण कर व्यापारियों से संवाद स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.