बहराइच, सितम्बर 9 -- बहराइच,संवाददाता। पयागपुर रेंज में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान थम नहीं रही। सुनियोजित तरीके से लकड़ी माफिया विभागीय अधिकारियों की शह पर पेड़ों को दिन दहाड़े कटान कर रहे हैं। सोमवार को सुल्ताना के मेड़ईपुरवा में अवैध कटान की लोगों ने शिकायत किया। आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इस दौरान माफिया लकड़ी लादकर फरार हो गए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि लगातार अवैध कटान को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पयागपुर रेज के मेड़ई पुरवा में जामुन व दूसरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इस पर ग्रामीणों की ओर से डिप्टी रेंजर को सूचना दी गई। कर्मचारी मौके पर भेजने का आश्वासन दिया गया, लेकिन देर शाम तक एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पहले गोधना में 20 पेड़ सा...