बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े मेघौल पंचायत के 18 पम्प संचालकों ने विगत कई महीने से बकाई अपनी पारिश्रमिक राशि के भुगतान करवाने की गुहार श्रम अधीक्षक बेगूसराय से लगाई है। पम्प संचालक कन्हैया दास,राम शंकर महतो, शुभम कुमार, चंदन प्रसाद सिंह, सौरभ कुमार, मनीष कुमार गोविन्द प्रसाद सिंह, इंद्रकांत मिश्र आदि ने श्रम अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया है कि उनलोगों को जनवरी 2025 से परिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गईं है। पम्प संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जनवरी 2025 से सितंबर 2025 तक की बकाई पारिश्रमिक राशि का एक मुश्त भुगतान नहीं किया जाएगा तो वेलोग नल जल योजना संचालन का कार्य ठप कर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.