गया, फरवरी 22 -- पब्लिक और पुलिस के पैसे से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से शहर के डेल्हा थाने में बने कैलाशदेव मंदिर की भव्य समारोह के बीच प्राण प्रतिष्ठान होगी। प्राण-प्रतिष्ठान को लेकर रविवार से पांच दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ। पहले दिन रविवार की सुबह डेल्हा थाना से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। 601 कलशों को लेकर एक साथ पब्लिक और पुलिस की भीड़ निकली। शोभा यात्रा में शिव-पार्वती की झांकी, ढोल-नगाड़े सहित करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे। महिलाओं की संख्या अधिक रही। कई मार्गों से गुजरते हुए पितामहेश्वर तालाब आई शोभायात्रा रविवार की सुबह करीब 8 बजे शोभा यात्रा डेल्हा थाने से निकली। डेल्हा पुल, मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़, गांधी मैदान, राय काशीनाथ मोड़, कचहरी रोड से होते हुए पितामहेश्वर तालाब पहुंची।...