सिमडेगा, जनवरी 6 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पबुड़ा पंचायत सचिवालय में मंगलवार को ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आलोक बारला ने किया। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड क्षेत्रों से आए कुल 90 वृद्ध,असहाय,विधवा व विकलांगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर उप मुखिया बेनिफिट कंडुलना,पंचायत सचिव देवीलाल ओहदार,रोजगार सेवक रूबी कुमारी,वार्ड सदस्य गण साथ में विभिन्न राजस्व ग्राम के ग्राम प्रधान उपस्थित थे। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...