वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 22 -- गोरखपुर में मोबाइल गेम पबजी का शौक एक किशोर के लिए खतरनाक साबित हुआ। खेलते हुए ध्यान भटका तो वह छत की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। सिर फट गया और ब्रेन हेमरेज हो गया। सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर इमरजेंसी सर्जरी हुई। करीब 10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद अब वह खतरे से बाहर है। न्यूरोसर्जन डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के रहने वाले एक किशोर को पबजी की लत लग चुकी थी। परिजनों के मना करने पर वह हिंसक हो जाता।पबजी खेलते-खेलते सीढ़ियों से गिरा दस दिन पहले छत पर बैठकर गेम खेल रहा था। किसी ने नीचे बुलाया तो सीढ़ी से उतरते हुए मोबाइल स्क्रीन से नजर नहीं हटाई। पैर फिसला और वह ऊंचाई से गिर पड़ा। सिर की हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई। दिमाग के आंतरिक हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। जबड़ा भी टूट गया। परिजनों ने खून से लथपथ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.