पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। सांसद ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैश (रुपये) बांटने को अपराध बताया है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कैश बांटने पर वैशाली जिले में सांसद पर आचार संहिता उल्लंघन का केस भी दर्ज हुआ था। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में रुपये बांटने को अपराध बताया है। यह अपराध है तो मैं हर वंचित पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.