पटना, फरवरी 12 -- बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस वक्त पटना के बेऊर जेल में कैद हैं। गुरुवार को एक बार फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने से पहले सुबह-सबह पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले बुधवार को भी पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी क्योंकि सुनवाई से पहले पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और न्यायिक कार्य बाधित हो गए थे। सोमवार को भी कोर्ट परिसर में बम की धमकी की वजह से ही पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। हालांकि, मंगलवार को न्यायिक कार्य हुए थे और पप्पू यादव को एक मामले में जमानत मिली थी लेकिन दूसरे केस में वो फिर से जेल पहुच गए थे। तीसरी बार सिविल कोर्ट को धमकी दिए जाने के बाद अब यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.