पटना, फरवरी 7 -- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी की निंदा की है। गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट छात्रा मामले से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है। दोनों कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घटना की निंदा की है। राहुल गांधी ने कहा कि नीट छात्रा से दरिंदगी केस में न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए। उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके। यह राजनीति नहीं, इंसाफ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नीट छात्रा संग हैवानियत मामले में ...