बिहारशरीफ, अक्टूबर 10 -- पप्पू बनौलिया जिला नागरिक परिषद के सदस्य मनोनीत मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूचना फोटो: पप्पू: पप्पू बनौलिया। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर जदयू के उपाध्यक्ष सह नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद अमीर खुसरो उर्फ पप्पू बनौलिया को जिला नागरिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नोटिफिकेशन राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा पांच अक्टूबर को जारी की गयी है। जिला नागरिक परिषद में अघ्यक्ष समेत 14 सदस्य हैं। परिषद के सदस्य प्रभारी मंत्री होते है। मनोनयन पर पप्पू बनौलिया ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिले में नागरिक अधिकारों के संरक्षण और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे। उनके मनोनयन पर डॉ धनंजय कुमार डीईओ व अन्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...