हरिद्वार, जून 27 -- राष्ट्रीय कामगार सेना की प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि कामगार सेना मजदूरों, किसानों की लड़ाई लड़ रही है। जहां पर भी कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों का शोषण होता है वहां संगठन सदैव शोषितों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने संगठन की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर पप्पू खैरवाल को प्रदेश महामंत्री, किशोर कुमार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। शीतल चंचल को शहर अध्यक्ष, अमित छाछर को शहर महामंत्री, विकास पेवल को शहर उपाध्यक्ष, सुशील कुमार और दीपक कुमार शहर संगठन मंत्री, कौशल्या चंचल को महिला मोर्चा की शहर सचिव बनाया गया। रजनी को उपाध्यक्ष, सुनीता चंचल महामंत्री, सरिता को उप महामंत्री नियुक्त किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.