गिरडीह, अक्टूबर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के पपरवाटांड़ में रविवार को नाचते-गाते हुए धूमधाम के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई। मां दुर्गे की विदाई से पूर्व महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। सिंदूर खेला की रस्म निभाने के बाद मां की प्रतिमा को मंडप से विसर्जन के लिए वाहन पर निकाला गया। इस दौरान मां दुर्गे के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ सप्ताह दिनों से संचालित भव्य मेला का भी समापन हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम थी। रविवार को पपरवाटांड़ दुर्गा मंडप में विधि विधान के साथ वरण करते हुए मां दुर्गे को सिंदूरदान किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे सहित अन्य प्रतिमाओं में सिंदूर लगाया। इसके बाद मंडप में मौजूद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख, शांति व समृद्धि ...