अल्मोड़ा, मार्च 18 -- क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। निकटवर्ती पन्याली क्षेत्र में रह रहे लोनिवि के जेई की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। अवर अभियंता होली की छुट्टी पर घर गए थे। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। कोतवाली में दी तहरीर में लोनिवि निर्माण खंड के अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र आर्या ने कहा है कि 12 मार्च को वह होली मनाने अपने घर अल्मोड़ा चले गए थे। वह यहां पन्याली में किराये के भवन में रहते हैं। 16 मार्च को जब वह लौटे तो वहां बाइक नहीं थी। यामहा बाइक घर के आंगन में खड़ी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी बाइक का कहीं पता नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से बाइक चोरी का पता लगाने की गुहार लगाई है। इधर कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं, चोरों के सक्रिय होने से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.