पन्ना, जनवरी 30 -- मध्य प्रदेश के पन्ना से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से की स्लैब गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें 10 से 15 मौत की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी 2 मौतों की ही पुष्टि हुई है। इसमें करीब 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा प्लांट की यूनिट में भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिरने से हुआ है। हादसे के बाद प्लांट में कोहराम मच गया। कई मजदूरों के दबे होने के कारण प्लांट में चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में ऐंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें करीब 10-15 मजदूरों की जान चली गई है। अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.