कुशीनगर, अक्टूबर 30 -- कुशीनगर। पनियहवा-वाल्मीकिनगर रेल खंड के बीच नारायणी (गंडक) नदी गंडक पर रेलवे का एक और विशाल पुल बनने जा रहा है। इस पर केवल ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस नए पुल की स्वीकृति प्रदान कर दी है। निर्माण संगठन द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह पुल गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रेल दोहरीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बन जाने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। इसकी सूचना मिलते ही खड्डा क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। गोरखपुर कैंट से वाल्मीकिनगर तक रेल दोहरीकरण परियोजना कार्य पांच चरणों में पूरा किया जा रहा है। गोरखपुर कैंट-पिपराइच (16.09 किमी), पिपराइच-कप्ता...