कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। पनकी रतनपुर के छठ पूजा स्थल पर नहर पर प्रस्तावित पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण शुक्रवार को कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने भूमिपूजन कर शुरू कराया। करीब पांच करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी इस काम को करवा रहा है। इसके बन जाने से करीब तीन लाख की आबादी को पांच किमी का चक्कर नहीं काटना होगा। नीलिमा ने बताया कि मुख्यमंत्री से समस्या बताते हुए उन्होंने यह काम स्वीकृत कराकर शासनादेश करा दिया। इस पुल के बनने से रतनपुर, गंगागंज, जवाहरपुरम गडरियनपुरवा समेत आसपास के लोग लंबे समय से नहर पर पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। रतनपुर, गंगागंज, शताब्दी नगर, गंभीरपुर, कपली की घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पुल न्यू शिवली रोड को जोड़ते हुए बारासिरोही क्षेत्र से सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे कल्याणपुर रोड पर ट्रैफिक दब...