गिरडीह, फरवरी 17 -- डुमरी। जैन संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं अतुल सागर जी महाराज पद विहार करते हुए रविवार को इसरी बाजार पहुंचे। इस दौरान जैन समाज के सैकड़ों लोग पारंपरिक परिधान में उनकी अगवानी की। साथ ही मंगल प्रवेश में सभी उनके साथ-साथ चल रहे थे। वहीं रास्ते में लोगों ने उनके चरणों को धोया और माथे पर लगाया। शोभा यात्रा में सैकड़ों भक्त जैन धर्म का ध्वज लेकर एवं महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थी। जैन धर्म के जयकारों के साथ पूरे इसरी नगर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बन गया। महिलाएं बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करती हुई दिखीं। नगर भ्रमण के उपरांत मुनिगण 13 पंथी मंदिर, 20 पंथी मंदिर होते हुए उदासीन आश्रम पहुंचे। 1008 श्री पारसनाथ भगवान के दर्शन के उपरांत मुनि श्री पूज्यसागर जी न...