हिटी, नवम्बर 1 -- हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्र का 101 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। होली के बाद से वे बीमार चल रहे थे और इस समय द्वारका स्थित अपने बेटे के घर पर थे। शनिवार को मंगलापुरी, पालम स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी वर्ष जून में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। गोरखपुर के डुमरी में 15 अगस्त 1924 को जन्मे प्रोफेसर रामदरश मिश्र ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे कई वर्षों तक गुजरात में रहे और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। लंबा साहित्यिक जीवन जीने वाले प्रोफेसर मिश्र ने कविता, कहानी, उपन्यास, यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, संस्मरण और आलोचना सहित सभी विधाओं में लेखन किया। रामचन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.