सत्यदेव यादव। रांची, फरवरी 10 -- झारखंड सरकार राज्य के पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्ट नागरिकों को आर्थिक संबल देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार आगामी बजट में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मान राशि देने का प्रावधान करेगी। इसका उद्देश्य आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पुरस्कार विजेताओं को सशक्त करना, उनका मनोबल बढ़ाना और कला, खेल व समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मान देना है। जानकारी के अनुसार पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने विभाग को मानव संसाधन पर खासा जोर देते हुए बजटीय उपबंध करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार का मानना है कि जिन विभूतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है, उन्हें सम्मान के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा ...