प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को कई ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि जंक्शन पर शुक्रवार को दिल्ली से मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस आठ मिनट पहले ही आ गई। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल पांच घंटे, मालदा टाउन एक घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल डेढ़ घंटे, वाराणसी दिल्ली स्पेशल साढ़े छह घंटे तो वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.