नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। जाने-माने फोटोग्राफर और पद्मश्री वीरेंद्र प्रभाकर की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में चित्र कला संगम के जरिए काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद एवं एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना संदेश भेजकर वीरेंद्र प्रभाकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रभाकर जी आजादी की पहली रोशनी के साक्षी थे, जिन्होंने अपनी कलात्मक दृष्टि से इतिहास को दर्ज किया और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वरिष्ठ हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने हास्य कवि शंभु शिखर को सम्मानित किया। पुरानी दिल्ली के बलदेव गुप्ता, सुधीर सरीन, सुभाष ओसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में योगदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.