वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव 'स्पंदन' की शुरुआत 21 फरवरी को होगी। शुभारंभ पद्मश्री मालिनी अवस्थी करेंगी। वह 90 मिनट की प्रस्तुति भी देंगी। इस दौरान शाम को मुख्य शोभायात्रा के बाद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो जाएगी। समारोह में विभिन्न विधाओं में कुल 31 प्रतियोगिताएं होंगी। गुरुवार को बीएचयू में आयोजित प्रेसवार्ता में छात्र अधिष्ठाता और स्पंदन के संयोजकों ने यह जानकारी दी। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिनी महोत्सव में विश्वविद्यालय के सभी संस्थान, संकाय, महिला महाविद्यालय, दक्षिणी परिसर बरकछा और सम्बद्ध कॉलेज शामिल होंगे। विद्यार्थियों की संख्या और आगंतुकों की सुविधा के मद्देनजर मुख्य आयोजन स्थल एम्फीथियेटर स्थित पंडाल होगा। इसके अलावा पं. ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृ...