बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़ अभियान के संयोजक पद्मश्री उमाशंकर पांडेय को मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने डीलिट की उपाधि दी है। आईईएस विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला। जलयोद्धा बोले,उनकी मां का सपना उन्हें डाक्टर बनाने का था, लेकिन वह ज्यादा पढ़-लिख नहीं सके। आज मां का सपना पूरा हो गया। जनपद में जलगांव के प्रसिद्ध जखनी गांव निवासी उमाशंकर पांडेय ने जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए। उनके खेत पर मेड़-मेड़ पर पेड़ अभियान ने पूरे देश में प्रसिद्धि हासिल की। जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण के उनके इस माडल को अपनाया और इसे पूरे देश में लागू किया था। जल संरक्षण पर विशेष योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित आईईएस विश्वविद्यालय मे...