दरभंगा, जून 21 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। लनामिवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग के अधीन संचालित पद्मभूषण डॉ. शारदा सिन्हा चेयर की ओर से विश्व संगीत दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय संगीत कार्यशाला के अधीन पांचवें दिन शुक्रवार को 'शारदा सिन्हा की लोक गायन शैली पर सोदाहरण व्याख्यान सह कार्यशाला हुई। विशेषज्ञ शारदा सिन्हा की पुत्री डॉ. वंदना भारद्वाज और पुत्र डॉ. अंशुमन कुमार रहे। विभागाध्यक्ष प्रो लावण्य कीर्ति सिंह 'काव्या ने अपने ऐसे आयोजन की प्रशासनिक अनुमति देने के लिए कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस चेयर की ओर से यह पहला आयोजन था। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि विदुषी शारदा सिन्हा इसी विवि की इकाई महिला कॉलेज, समस्तीपुर में संगीत की विभागाध्यक्ष थी। उनकी संगीतज्ञता सर्वविदित है। स्व. शारदा सिन्ह...