प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। नगर निगम में सफाईकर्मी से पदोन्नत कर सफाई नायकों को नई तैनाती नहीं मिलने पर पार्षद कमलेश तिवारी ने आक्रोश व्यक्त किया। पार्षद ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा को ज्ञापन देकर पदोन्नत किए गए सफाई नायकों को तुरंत तैनाती देने की मांग की। पार्षद ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुन रहे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की कमेटी ने 13 सफाईकर्मियों को पदोन्नत किया है। पदोन्नति के पहले सफाईकर्मियों की परीक्षा ली गई। अब नगर निगम प्रशासन नए सफाई नायकों को उनकी जिम्मेदारी नहीं दे रहा है। पार्षद ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि पदोन्नत सफाई नायक भी आक्रोशित हैं। नए पद पर तैनाती के लिए सभी ने सोमवार को नगर आयुक्त स...