चम्पावत, नवम्बर 22 -- प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति में देरी से गुस्साए एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीर्सस एसोसिएशन ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन के संयुक्त सचिव मिंटू राणा और फेडरेशन महामंत्री जीवन ओली के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति के उपरांत पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग के बाद भी निदेशक प्रारिम्भक शिक्षा उत्तराखण्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.