अल्मोड़ा, मई 16 -- राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई धौलादेवी का द्विवार्षिक अधिवेशन राइंका गुरुड़ाबांज में हुआ। शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगति जैसे मुद्दों पर विभाग की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, अधिवेशन में ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। इसमें त्रिभुवन सिंह बिष्ट अध्यक्ष, सुरेन्द्र गोस्वामी उपाध्यक्ष, मेघा मनराल महिला उपाध्यक्ष, नितेश काण्डपाल मंत्री, गौरव डालाकोटी संयुक्त मंत्री, ममता मेहता संयुक्त मंत्री महिला, केसर सिंह आय व्यय निरीक्षक चुने गए। यहां बीईओ प्रेमा बिष्ट, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा, चुनाव अधिकारी संकर्षण त्रिपाठी, ललित मोहन टम्टा, किशन खोलिया, प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, बसंत भट्ट, जीवन साह, मोनिका वर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...