धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद। बिजली विभाग के अकुशल श्रमिक, कुशल श्रमिक, कनीय तार कर्मी की पदोन्नति के लिए 21 व 22 फरवरी को साक्षात्कार होगा। बुधवार को राज्य बिजली कामगार यूनियन के महामंत्री राम कृष्णा सिंह और विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता व विद्युत अधीक्षण अभियंता के साथ वार्ता हुई। सहमति बनी कि साक्षात्कार कर कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी। इसके लिए दो दिन के अंदर निगम मुख्यालय को पत्र लिखकर निर्देश प्राप्त किया जाएगा कि चौकीदार, संदेशवाहक आदि को डिवीजन मैपिंग के अनुसार किस-किस पद पर पदोन्नति दी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...