अल्मोड़ा, मई 12 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने कम हुए पदों को बढ़ाने, रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती आदि की मांग की। समस्याओं के निदान को सीएमओ को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। सोमवार को हुई बैठक में सदस्यों से सेवा संवर्ग संबंधी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि अस्पतालों में फार्मासिस्टों के कई पद रिक्त हैं, लेकिन उन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती नहीं हो सकी है। उन्होंने अस्पतालों में कम हुए पदों को बढ़ाने, रिक्त हुए पदों के सापेक्ष भर्ती करने, सर्विस बुको के रखरखाव, ईएल पर जाने वाले कार्मिक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने आदि की मांग की। बैठक में फार्मेसी संघ भवन की भरम्मत के लिए सभी सदायों की ओर से आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जिले से चार धाम यात्रा में ड्यूटी करने वाले सभी सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.