पाकुड़, जुलाई 13 -- पदाधिकारियों ने किया स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण -पदाधिकारियों ने छात्रों से किए सवाल-जबाव... पाकुड़। हिटी प्रोजेक्ट परख के तहत उपायुक्त मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय धनुषपूजा एवं आदर्श बिल्टू विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, जैसे स्वच्छता, भोजन और पेयजल की जांच की। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच किया और पाया कि मेन्यू के अनुसार खिचड़ी, पापड़ और चोखा बच्चों के बीच परोसा गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यालय में विधि व्यवस्था का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उपायुक्त ने बच्चों को गणित की कई रोचक पहलुओं की जानकारी दी। गणित के फार्मूले भी बताए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.