अलीगढ़, सितम्बर 12 -- अलीगढ़। खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में गुरुवार को जैन समाज का क्षमावाणी मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, धार्मिक, सांस्कृतिक, हास्यप्रद कार्यक्रम समाज के लोगों ने प्रस्तुत किए। इस दौरान पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य, सम्यक, केतन, मनीषा, खुशी, प्रिंशी ने भगवान पार्श्वनाथ पर लघु नाटिका के माध्यम से चरित्र के वर्णन प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल मोनिका जैन प्रधानाचार्य सेठ एमआर जयपुरिया, प्रियंका जैन प्रधानाचार्य उदय सिंह जैन इण्टर कॉलेज, प्रियंका चौरसिया प्रधानाचार्य रतनप्रेम डीएवी कन्या इंटर कॉलेज ने बच्चों की प्रस्तुति का निर्णय लिया। पदाधिकारियों को किया सम्मानित जैन मिलन वर्द्धमान अलीगढ़ नगर के अध्यक्ष मोहित जैन, मंत्री ...