मथुरा, नवम्बर 15 -- बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की अगुवाई में दिल्ली से वृंदावन तक निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के ब्रज क्षेत्र में आगमन पर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के नेतृत्व में ब्रजवासी यात्रा में शामिल हुए और पदयात्रियों का स्वागत सत्कार किया। न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, महामंत्री आरपांडे तथा अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि न्यास द्वारा 11 तोपों के माध्यम से 11 क्विंटल पुष्पों की वर्षा की। कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह ब्रजदास तथा हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि संत रमेश बाबा के आशीर्वाद से 180 ब्रज वाला गोपियों ने रास नृत्य किया। सुमंतकृष्ण शास्त्री, राजू भैया एवं विनय त्रिपाठी ने बताया कि न्यास के माध्यम से 25000 से अधिक बृजवासी यात्रा में सम्मिलित होंगे। संत गिरी बाबा, त्रिलोक शास्त्री ...