हाथरस, फरवरी 9 -- हाथरस। यूजीसी कानून वापस लिए जाने और एससी/एसटी एक्ट खत्म किए लेकर सवर्ण संगठनों द्वारा हाथरस से दिल्ली तक प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा की पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद से प्रदेश के सवर्ण संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग संवर्ण संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष पंडित राजू कौशिक अपने समर्थकों के साथ मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक हुई। अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर ही राजू कौशिक द्वारा अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजू कौशिक को पिछले दो दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा नजर बंद कर रखा था। जिससे की किसी प्रकार से शांति...