गिरडीह, अक्टूबर 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के आगमन के सौ साल पूरे होने पर 6 अक्टूबर को खरगडीहा से निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोग जब ग्राम श्याम सिंह नावाडीह विद्यालय परिसर पंहुचे थे तो गांव के ग्रामीणों ने सोशल एक्टिविस्ट विश्वनाथ सिंह की अगुवाई में पदयात्रा में शामिल लोगों का फूल माला व शर्बत पानी पिलाकर स्वागत किया था। गांधी जी पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों का उत्साहवर्धन भी किया गया था। महात्मा गांधी आगमन जिला समिति द्वारा शुक्रवार को श्यामसिंह नावाडीह के शशि कुमार राणा, प्रदीप राणा, मनीष वर्मा एवं सुभाष सिंह को विश्वनाथ सिंह की उपस्थिति में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बसंती कुमारी, हेमंती कुमारी, पवन कुमार वर्मा, रघुनाथ सिंह, उमेश यादव, अनिल भूषण, पासवान...