जौनपुर, नवम्बर 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नगर के एक पैलेस में हुई। इसमें 12 नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा एवं जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और देशभक्ति के भाव को सुदृढ़ करना है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरदार पटेल के आदर्शों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश में एकता और अखंडता की अद्वितीय मिसाल पेश की। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने किया। इस मौके पर राज पटेल, सन्तोष मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.