प्रयागराज, मार्च 24 -- डांडी स्थित पदम एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी लोगों ने हिस्सा लिया। गायक शुभाशीष मजूमदार, नितिश बोस, अनुज सिन्हा और तबला वादक तारकेश्वर, एसपी श्रीवास्तव ने समां बांध दिया। संचालन काली किकर मिश्र ने किया। कमल सिंह (उपाध्यक्ष), संरक्षक विजय राय, हर्ष परिहार, श्यामेंद्र सचिन का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बच्चों के लिए कैरम बोर्ड और फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.