हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग/पदमा हिटी जिले के पदमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में प्रसव और बंध्याकरण ऑपरेशन किए जाने का मामला हिंदुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर हजारीबाग के सिविल सर्जन अशोक कुमार गुरुवार को जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। डीसी शशि प्रकाश सिंह ने 24 घंटे बिजली बैकअप का निर्देश दिया है।कहा है कि जिले के सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर उचित पावर बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जबकि सामुदायिक...