मेरठ, मई 21 -- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित विक्टोरिया चैंपियनशिप में मेरठ की बेटी और देश की नंबर एक पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने 30 किलोमीटर पैदल चाल में प्रतिभाग करते हुए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। हालांकि वह पदक से चूक गईं। अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड में सुधार किया। मेलबर्न शहर में आयोजित विक्टोरिया चैंपियनशिप में प्रियंका गोस्वामी ने अपनी दौड़ दो घंटा 26 मिनट और 54 सेकंड में पूरी की। यह पहला अवसर है कि जब किसी भारतीय महिला खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 किलोमीटर पैदल चाल में प्रतिभाग किया हो। प्रियंका गोस्वामी इस समय बेंगलुरु में अभ्यास कर रही हैं। यह प्रतियोगिता मेलबर्न में 15 से 18 मई के बीच आयोजित की गई थी। प्रियंका गोस्वामी की उपलब्धियां - कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पैदल चाल में रजत पदक जीतने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.