हल्द्वानी, फरवरी 19 -- फोटो समाचार -- हल्द्वानी। थाईलैंड में आयोजित यूथ एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप के विजेताओं का बुधवार को शहर में स्वागत किया गया। प्रशिक्षक विनय कुमार जोशी व नव्या पांडे ने बताया कि 12 से 16 फरवरी तक चली प्रतियोगिता में अविघ्न नेगी, कृष्णांजलि जोशी, रिद्धिमा नेगी और चेतन बिष्ट ने अलग अलग आयु और भार वर्गों में पदक जीते। पार्षद नेहा अधिकारी, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, विक्रम अधिकारी, जगमीत सिंह मीती, राशिका सिद्दीकी, निर्मला पंत, वरुण बेलवाल, ललित कर्नाटक, सुरेश पांडे, त्रिलोक सिंह जीना, कोच अंकुश रौतेला, कोच संजय गैड़ा, रितिका जोशी, कल्पित चोसाली, दीपिका नेगी, श्याम भट्ट, वैभव पडियार ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.