रांची, नवम्बर 23 -- रांची। कजाखिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे झारखंड के खिलाड़ियों ने रविवार को एसोसिएशन के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में तीन पदक (स्वर्ण पदक 1, रजत पदक 1, कांस्य पदक 1) झारखंड के खिलाड़ियों ने हासिल किए। डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पदक विजेताओं ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के डॉ निशिकांत पाठक, तूलिका श्रीवास्तव, दीप कुमारी मांझी, डॉ दीपक साहू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.