गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम संवाददाता। नैशनल रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली हरियाणा की बेटियों का गुरुग्राम में जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और केक काटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। दो फरवरी से पांच फरवरी तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा की खिलाड़ियों ने हर आयु वर्ग और विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेटियों ने कुल 6 गोल्ड, 19 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। पदक विजेताओं के सम्मान में सेक्टर-62 स्थित एक्सीलेंस जिमनास्टिक एकेडमी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष सूरजपाल...