सिद्धार्थ, अक्टूबर 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर गुरुवार को चिल्हिया क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे से पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का क्षेत्र में पहली बार निकला संचलन सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा है। इस दौरान जगह- जगह माताओं- बहनों व बड़ों ने पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने संचलन से क्षेत्रवासियों को राष्ट्र भक्ति व अनुशासन का संदेश दिया। संचलन निकलने से पहले जिला प्रचारक विशाल ने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए संघ के संघर्षों से अवगत कराया। जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि देश में अंग्रेजी हुकूमत थी। 12 वर्ष की आयु में डॉ. हेडगेवार यूनियन जैक का झंडा उतारने के लिए अपने घर में सुरंग खोद रहे थे। यह डॉक्टर साहब की देश भक्ति थी। हुकूमत के समय बंगाल से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.