रिषिकेष, अक्टूबर 6 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नीलकंठ, लक्ष्मण झूला-स्वर्गाश्रम में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। जिससे पूरा नगर भगवा रंग और देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। सोमवार को पथ संचलन वेद निकेतन, जानकी सेतु से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार, भारत साधु समाज मार्केट, चोटीवाला स्वर्गाश्रम गद्दी तथा लक्ष्मण झूला बाजार से होते हुए गुजराती आश्रम में जाकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज ने स्वयंसेवकों को प्रेरणादायक बौद्धिक प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगीराज विष्णु पाणिग्रही ने की। भव्य गणवेशधारी स्वयंसेवकों के अनुशासित कदमों से नगर का वातावरण संघ भावना, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की अद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.