बस्ती, अक्टूबर 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठन स्थापना के सौ वर्ष पूरा होने पर दुबौलिया कस्बे में पथ संचलन किया। सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए पथ संचलन में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। धर्मूपुर स्थित एडी एकेडमी विद्यालय परिसर में सभी स्वयं सेवक एकत्र हुए। यहां पर वक्ताओं ने संघ के आदर्शों व राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन संघ के सौ वर्षों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि संघ अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। पथ संचलन राम जानकी मार्ग होते हुए सभी स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज दुबौलिया पहुंचा। पथ संचलन के दौरान आरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.