नई दिल्ली, फरवरी 9 -- उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि विभाग में इंजीनियरों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत मुख्य अभियंता के 18 स्वीकृत पद हैं। इनमें आठ पद रिक्त हैं। कुछ पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। अधीक्षण अभियंता के स्वीकृत 71 पदों के विरुद्ध 18 पद रिक्त हैं। कार्यपालक अभियंता के स्वीकृत 273 पदों के विरुद्ध 105 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय समीक्षा क्रम में यह बात स्पष्ट हुई है कि विगत दो-तीन महीने में वरीय पदों पर कार्यरत कई पदाधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे विभागीय कार्य की गति प्रभावित हो रही है। डिप्टी सीएम ने अपर मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य अभियंता के सभी पदों पर शीघ्र पदस्थापन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वैसे पदाधिकारी जो मुख्...