मथुरा, फरवरी 21 -- मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी की 19वीं पदयात्रा के लिए शुक्रवार को पथवारी देवी मंदिर में शुक्रवार को दुग्धाभिषेक किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे विधि-विधान से प्रारंभ हुआ, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति संरक्षक बिहारी लाल गोयल ने बताया कि इस बार 19वीं पदयात्रा 15 मार्च को पथवारी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर नरी सेमरी मंदिर तक जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिख रहा है। दुग्धाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा एवं भक्ति भाव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में राहुल सक्सेना, सौरभ बिछोरिया, हेमंत अग्रवाल, भोला ड्रेस वाले, संजय जयसवाल, कन्हैयालाल गोयल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, रमेश सैनी आदि मौजूद रहे। उन्होंने देवी पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की...