हरिद्वार, मई 31 -- पथरी, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र में एक घर से नगदी और जेवर चोरी पर पुलिस ने कई सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विकास बेलवाल निवासी ग्राम पंचायत टिहरी भागीरथी नगर कॉलोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मई को वह चंडीगढ़ किसी कार्य से गया था। घर पर उसकी मां अकेली थी। दिन में उसकी मां सीता देवी घर पर ताला लगाकर पड़ोस में खाना खाने गई थी। जब वह खाना खाकर वापस लौटी तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और समान खुर्द बुर्द पड़ा था। अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे लाख रुपये, पर्स जिसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, सोने की अंगूठी, चेन आदि सामान गायब था। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.