हरिद्वार, फरवरी 15 -- पथरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इक्कड़ खुर्द निवासी नईमा पत्नी सलीम ने बताया कि मुर्तजा पुत्र कासिम, नौमान और मुंतजीर पुत्र मुर्तजा ने भुगतान किए बिना उसकी जमीन खरीदी। आरोप है कि उन्होंने गैर-शिक्षित महिला होने का फायदा उठाकर रजिस्ट्री पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...