देवघर, मई 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरी गांव में आपसी और पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हुई तीखी बहस देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मोहनपुर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोहनपुर थाना में आवेदन दिया गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। कुल मिलाकर 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पहले पक्ष की ओर से मुन्ना देवी ने आवेदन देकर गांव के 8 नामजद और 10 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुना देवी ने गांव के 17 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.