हरिद्वार, मार्च 15 -- पथरी क्षेत्र के गांव में किसानों को रिमझिम बारिश से सिंचाई का बड़ा फायदा पहुचा है। गेंहू की फसल के लिये बारिश जीवनदायिनी साबित होगी। क्षेत्र में रुक रुक कर हुई बारिश से किसानों के चहरे खिले नजर आये। बारिश होने से किसानों को फसलों की सिंचाई में काफी राहत मिलेगी। हवा से गेंहू और सरसों की फसल जमीन पर गिर गई इससे किसानों को नुकसान हो सकता है। पथरी क्षेत्र के गांव घिस्सुपुरा, धनपुरा, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट, किशनपुर, पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर आदि गांवों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। किसान राम नरेश, बबलू, विजय सैनी, गालिब हसन, रमेश कुमार, नितीन चौहान, राहुल सैनी, पुरषोत्तम सैनी ने बताया पिछले एक माह से गेंहू की फसलों को सिंचाई की जरूरत थी, मगर बारिश नहीं होने के चलते खेतो में तरावट की कमी होने लगी थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.